पुलिस सुरक्षा के बीच शीतकालीन प्रवास पर निकले भगवान रुद्रनाथ

चमोली। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद भगवान की डोली शुक्रवार को पूर्ण पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच अगले पड़ाव ज्वाला मंदिर देवलधार के लिए रवाना हुई। डोली रात्रि प्रवास के लिए देवलधार पहुंचेगी। इसके बाद 19 अक्टूबर को भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां शीतकाल में भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और डोली की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
