पीएचसी के उच्चीकरण की मांग को लेकर अनशन जारी


ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के उच्चीकरण, डॉक्टरों एवं आवश्यक मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। भारी बारिश के बावजूद आंदोलनकारी धरना स्थल पर डटे रहे। महिलाओं, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा महिला और युवा मंगल दलों ने रैली निकालकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई और आंदोलनकारियों के साथ एकजुटता जताई। आंदोलनकारियों ने कहा कि पीएचसी के उच्चीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बारिश भी उनके संकल्प और संघर्ष को नहीं रोक पाई है। धरना स्थल पर बीरेंद्र गोस्वामी, राजेन्द्र धर्मवान, राजीव भट्ट, प्रदीप धर्मवाण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!