आज को काशी पधारेंगे शंकराचार्य

देहरादून/वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के सलधा ग्राम स्थित सपाद लक्षेश्वर धाम में चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान पूर्ण कर आज 29 सितंबर को काशी पधारेंगे। काशी पहुंचने पर संतों एवं भक्तों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा तथा श्रीविद्यामठ में चरण पादुका पूजन और आरती होगी। शंकराचार्य महाराज नवरात्रि तक काशी में प्रवास करेंगे, जहां विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान और मांगलिक आयोजन होंगे। मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि चातुर्मास्य व्रत के दौरान शंकराचार्य ने नियमित रूप से गणेश, सूर्य, विष्णु और शक्ति पूजन के साथ वेदांत पाठ एवं शिव महापुराण कथा की।
