बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई कार्यकारिणी गठित


देहरादून/कालसी। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के दैनिक कर्मचारी संघ की आम बैठक मेदनीपुर वन परिसर में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न रेंजों से पहुंचे कर्मचारियों ने संघ की कार्यप्रणाली पर चर्चा की। सदस्यों ने पुरानी कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए उसे तत्काल प्रभाव से भंग करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। सदस्यों ने कार्यकारिणी पर कर्मचारियों को एकजुट नहीं रखने, व्यक्तिगत हितों को प्राथमिकता देने और संघ के कोष की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने के आरोप लगाए। इसके बाद दो वर्ष के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गीता राम को अध्यक्ष, दीपक असवाल को सचिव, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार को उपाध्यक्ष, गुलशेर अंसारी को संगठन मंत्री और रतन सिंह को प्रचार मंत्री चुना गया। रूपराम शर्मा को संरक्षक बनाया गया। बैठक में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!