पौड़ी में 22 नवंबर से चलेगा उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

पौड़ी। जनपद पौड़ी में 22 नवंबर से उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान शुरू होगा। इसके तहत 50,404 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने विकास भवन सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अभियान के लिए 656 बूथ बनाए जाएंगे और बूथ दिवस के बाद घर-घर भ्रमण के लिए 1,312 टीमें तैनात रहेंगी। अभियान में 2,624 वैक्सीनेटर, 1,010 आशा और 1,771 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा 131 सुपरवाइजर जिम्मेदारी संभालेंगे। कुल 1,33,581 घरों को अभियान के दायरे में लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने व्यापक प्रचार-प्रसार करने और कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहने देने के निर्देश दिए। बैठक में दुर्गम क्षेत्रों और वन गुर्जर बस्तियों तक स्वास्थ्य टीमों की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!