341 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और उपकरण

चमोली। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पीएमश्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गौचर में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग सहायता शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चले शिविर में छह जनपदों के 341 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए गए।
जिलाधिकारी गौरव कुमार की पहल पर जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग ने जयपुर फुट के सहयोग से शिविर आयोजित किया। इसमें 53 दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर, आठ को कृत्रिम हाथ, 111 को कान की मशीन, 41 को व्हीलचेयर और 23 को बैसाखी सहित अन्य उपकरण दिए गए। चमोली के 271, रुद्रप्रयाग के 24, बागेश्वर के 22, पौड़ी के आठ, टिहरी के दो और अल्मोड़ा के दो लाभार्थी शामिल रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!