पार्टी को मजबूत करने और संगठन के विस्तार के लिए उठाएं जाएंगे आवश्यक कदम: अब्दुल मतीन


हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अब्दुल मतीन सिद्दीकी को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नियुक्ति की पुष्टि हालिया रिपोर्टों में भी हुई है।
सैकड़ों चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओं ने नैनीताल रोड, घास मंडी, आजाद नगर, जैन मंदिर चौराहा और चोरगलिया रोड होते हुए पार्टी कार्यालय लाइन नंबर 17 तक जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। मीडिया से बातचीत में अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन पर विश्वास जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करने और संगठन के विस्तार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्य कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी, जिसमें समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा। हल्द्वानी विधानसभा से चुनाव लड़ने और कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन और सीटों से संबंधित निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो निर्देश होगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!