निर्मल संतपुरा में 23वां आत्मरस कीर्तन दरबार एवं संत समागम आयोजित

हरिद्वार। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा में महापुरुषों की स्मृति में 23वां आत्मरस कीर्तन दरबार एवं संत समागम आयोजित किया गया। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में संगत ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद लिया। शनिवार को रागी जत्थों में दरबार साहिब के भाई रविंद्र सिंह रियाज, पोंटा साहिब के भाई जसबीर सिंह और बाबा चमकौर सिंह लोहगढ़ ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। रविवार को स्त्री सत्संग में बीबी निरंजन कौर और बीबी सुखविंदर कौर ने कथा-कीर्तन किया। परमाध्यक्ष संत जगजीत सिंह शास्त्री ने गुरु सेवा और माता-पिता की सेवा का महत्व बताया।
