भगवती राकेश्वरी महात्म्य पुस्तक का किया विमोचन

ऊखीमठ। विकासखंड ऊखीमठ के ब्लॉक सभागार में रविवार को ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ पुस्तक विमोचन एवं पंच केदार दर्शन वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक लक्ष्मण सिंह नेगी द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत, चंडी प्रसाद भट्ट एवं कार्यक्रम अध्यक्ष ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंगल दलों ने मां भगवती के जागर, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन मदन भट्ट और अर्जुन नेगी ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, पत्रकार, महिला मंगल दलों के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
