नई एसओपी के अनुरूप कार्य करें पैनल अधिवक्ता: नाजिश कलीम


पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाजिश कलीम की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ताओं और लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (एलएडीसीएस) के अधिवक्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।
सचिव ने निःशुल्क विधिक सहायता के मामलों में समयबद्ध कार्रवाई, लाभार्थियों से नियमित संपर्क और अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण न्यायिक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए अधिवक्ता निष्ठा, पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!