नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, दोनों पैर टूटे मिले


लक्सर। नगर के वार्ड नंबर 10 में रविवार को सड़क किनारे नाले के पास 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र राजेश निवासी वार्ड नंबर 10 के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक के दोनों पैर टूटे हुए थे, जिसके बाद घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार रात अमित का किसी युवक से विवाद हुआ था। हालांकि, विवाद का युवक की मौत से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!