नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने धुमाकोट में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद 22 वर्षीय अभियुक्त सूरज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना धुमाकोट में तहरीर देकर चामसैंण निवासी सूरज पर आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर साक्ष्य संकलित किए। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सूरज पुत्र मोहनलाल, निवासी धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल है। उसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
