मथ्यागांव के पास खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, एक गंभीर घायल


रुद्रप्रयाग। जिले में मंगलवार सुबह छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही क्क्त्थ् और ैक्त्थ् की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया।
जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8ः20 बजे मथ्यागांव के पास वाहन दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद रेस्क्यू टीमों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। टीमों ने खाई में उतरकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में रोहित पुत्र जगत सिंह (26 वर्ष) घायल मिले, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मोहन सिंह पुत्र भाग सिंह (65 वर्ष) और विनोद सिंह पुत्र दरमान सिंह (42 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!