विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्तरकाशी की उल्लेखनीय प्रगति

उत्तरकाशी। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभाओं में नोटिस चरण एवं दावे-आपत्तियों से संबंधित कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। कुल 63,718 नोटिस जारी एवं वितरित किए गए, जिनकी सुनवाई भी पूरी हो गई है। इनमें पुरोला के 22,426, यमुनोत्री के 19,641 और गंगोत्री के 21,651 नोटिस शामिल हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा निस्तारण और अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ाने की जानकारी भी दी गई। डीएम ने राजनीतिक दलों से सहयोग तथा मतदेय स्थलों पर बीएलए-2 की तैनाती की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए।
