जल एवं मच्छर जनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून। मानसून के दौरान जल एवं मच्छर जनित रोगों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचने, पानी उबालकर पीने और फलों-सब्जियों को अच्छी तरह धोकर सेवन करने की सलाह दी है। शौचालय के बाद तथा भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने पर भी जोर दिया गया है।
डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। टंकियों और जल पात्रों को ढककर रखें तथा कूलर, गमले, फ्रिज के पीछे और अन्य स्थानों पर जमा पानी सप्ताह में कम से कम एक बार खाली कर सफाई करें। मच्छरदानी व मच्छररोधी साधनों का प्रयोग करें।
तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या लाल चकत्ते जैसे लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। बिना सलाह दवा न लें। सरकारी अस्पतालों में डेंगू जांच निःशुल्क उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!