मृतक पत्रकार के आश्रित को दी 5 लाख की सहायता

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष के तहत मृतक पत्रकार स्वर्गीय महेंद्र कुमार वर्मा की पत्नी विमला देवी को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, पत्रकार कल्याण कोष समिति सदस्य शशि शर्मा व अमित शर्मा तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से चेक सौंपा।
डीआईओ रती लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों, गंभीर बीमारी से पीड़ित सक्रिय पत्रकारों और मृतक पत्रकारों के आश्रितों को कल्याण कोष के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा रही है। समिति सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की पहल से जरूरतमंद पत्रकारों एवं उनके परिवारों को समय-समय पर सहायता मिल रही है। इस अवसर पर पत्रकार बाल कृष्ण शर्मा, श्रवण कुमार अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
