मंदिर में चोरी का खुलासा, चोरी की नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर, मोहकमपुर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 26 सितंबर की रात चेकिंग के दौरान मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान समर (27) पुत्र नौशाद, निवासी भगत सिंह कॉलोनी, रायपुर, देहरादून के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक तलाशी में आरोपी के कब्जे से 811 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि दो दिन पूर्व लोहे के पाइप से मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की थी और चोरी की रकम का कुछ हिस्सा नशे की पूर्ति में खर्च कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर मंदिर के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप और टूटा हुआ ताला भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई टीम में एएसआई मदन सिंह, कांस्टेबल मोहित शर्मा और संदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!