15.21 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 15.21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज (30) पुत्र राजकुमार, निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हुआ था। वह स्मैक को छोटी-छोटी मात्रा में स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। कार्रवाई टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबल अनिल सालार और अनिल भंडारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!