महिला से छेड़छाड़ व उत्पीड़न के मामले में आरोपी गिरफ्तार


पौड़ी। थलीसैंण क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़, गाली-गलौच, उत्पीड़न और जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर थाना थलीसैंण पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जांच के दौरान पीड़िता, वादी एवं अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटाए गए। साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आरोपी नरेन्द्र सिंह पुत्र पूरण सिंह, निवासी ग्राम मरोड़ा चोपड़ाकोट, थलीसैंण की संलिप्तता प्रथम दृष्टया सामने आई। पुलिस ने आरोपी को 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!