लंबित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 36 दिन से अधिक समय से लंबित 60 शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर कार्रवाई की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि निस्तारित शिकायतों की स्थिति पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के साथ शिकायतकर्ता को भी कार्रवाई की जानकारी दी जाए। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए अधिकारियों को स्वयं लंबित प्रकरणों की निगरानी करने के निर्देश दिए। बहुविभागीय शिकायतों में आपसी समन्वय से त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
