कुंजापुरी मेले की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा


टिहरी। आगामी कुंजापुरी मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल एवं एसएसपी श्वेता चौबे ने मेला स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पार्किंग, प्रवेश-निकासी मार्ग, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फायर सेफ्टी और आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने को कहा गया। वहीं 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के कुंजापुरी मंदिर आगमन के मद्देनजर मंदिर परिसर, हेलीपैड, रूट, पार्किंग एवं ड्यूटी प्वाइंट्स का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!