कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में सुदेश लहरी और राजीव ठाकुर ने गुदगुदाया


टिहरी। नरेंद्रनगर में आयोजित 50वें सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या हास्य और लोकगीतों के नाम रही। हास्य कलाकार सुदेश लहरी और राजीव ठाकुर ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब हंसाया। वहीं लोक गायक अजय चौहान और अजू तोमर ने पहाड़ी गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने कलाकारों को पहाड़ी टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेला लोक संस्कृति, कला और पर्यटन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं मेले की महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में राजस्थान पुलिस ने मनी क्लब को 25-18 और 25-12 से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को एक लाख एक हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!