कोटद्वार में कुंडल झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक सीज


पौड़ी। कोटद्वार पुलिस ने महिला के कान से कुंडल झपटकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से छीना गया एक कुंडल बरामद किया गया और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को राजेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बेल रोड पर एक व्यक्ति उनकी सास का कुंडल झपटकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी अंकित गिरी (28), निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित अतिरिक्त धाराएं जोड़ी हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में कोटद्वार पुलिस और सीआईयू की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!