कोर विश्वविद्यालय और एलएंडटी एडुटेक के बीच हुआ एमओयू
रुड़की। कोर विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए एलएंडटी एडुटेक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इसके तहत 2027 से 2031 बैच के विद्यार्थियों के लिए एलएंडटी कॉलेजकनेक्ट कार्यक्रम संचालित होगा।
कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर डिजाइन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर, बिल्डिंग सिस्टम डिजाइन और रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन से जुड़े पांच पाठ्यक्रम शामिल हैं। आठ सेमेस्टर के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षण, उद्योग विशेषज्ञों के व्याख्यान, प्रोजेक्ट और मूल्यांकन का अवसर मिलेगा। सफल विद्यार्थियों को एलएंडटी एडुटेक का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कुलपति प्रो. अनुभा सिंह ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी कौशल और व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
