देहरादून में कांग्रेस ने नियुक्त किए 76 वार्ड अध्यक्ष

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी ने संगठन को वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से 76 वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की है। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि वार्ड अध्यक्ष संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दीपक मधवाल को महानगर कांग्रेस कमेटी का सोशल मीडिया मुख्य संयोजक भी नियुक्त किया गया। नियुक्तियों को संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने की दिशा में कदम बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!