खिर्सू में थाना दिवस पर पुलिस ने सुनीं जनसमस्याएं

श्रीनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने चौकी खिर्सू में थाना दिवस आयोजित कर स्थानीय लोगों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनीं। पुलिस ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन देते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात, नशा उन्मूलन और अपराध नियंत्रण में जनसहयोग पर चर्चा की।
इसके अलावा पुलिस टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज दिखोल्यूं कलियासौड़ में छात्र-छात्राओं को साइबर, महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा व्ज्च्, बैंकिंग विवरण और पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी गई। पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी।
