कालसी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी अमित टम्टा का निधन


देहरादून। थाना कालसी में तैनात मुख्य आरक्षी अमित टम्टा का 27 सितंबर की देर रात उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के आईआईबीएस अस्पताल में उपचाराधीन थे। मूल रूप से नैनीताल निवासी अमित टम्टा वर्तमान में डाकपत्थर, विकासनगर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। वह वर्ष 2002 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और वर्ष 2026 में मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत हुए। पुलिस के अनुसार, वह सौम्य व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!