खिर्सू में पांच करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक स्टेडियम


पौड़ी। खिर्सू विकासखंड में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा आधुनिक स्टेडियम निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। स्टेडियम तैयार होने के बाद स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में ही व्यवस्थित खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।
खिर्सू का मैदान लंबे समय से युवाओं के लिए खेल गतिविधियों और सेना भर्ती की तैयारी का प्रमुख केंद्र रहा है। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवा दौड़ और शारीरिक अभ्यास के लिए यहां पहुंचते हैं। आधुनिक स्टेडियम में दौड़, बीम, लंबी कूद सहित विभिन्न अभ्यासों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे सेना भर्ती और शारीरिक दक्षता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा। स्टेडियम में स्थानीय और जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा भी मिलेगी। इससे पर्वतीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्थानीय युवाओं ने स्टेडियम निर्माण के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!