चौरिखाल-सिरवाड़ी-काण्डा मोटर मार्ग का किया शिलान्यास

देवप्रयाग। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में चौरिखाल-सिरवाड़ी-काण्डा मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। राज्य योजना के तहत स्वीकृत 4.50 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 180.90 लाख रुपये की लागत स्वीकृत हुई है।
मोटर मार्ग बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और आसपास के गांव मुख्य मार्ग से जुड़ सकेंगे। इससे दैनिक जरूरतों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए आवाजाही आसान होने के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा, कुलदीप रावत, ज्येष्ठ प्रमुख जगत नारायण रतूड़ी, कमलेश कंडारी, विनोद रावत सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क स्वीकृति और निर्माण शुरू होने पर प्रदेश सरकार तथा विधायक का आभार जताया।
