केदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, सुरक्षा में जुटी टीमें

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है। बदलते मौसम को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक टीमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटी हैं।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने यात्रियों से गर्म कपड़े, टोपी, दस्ताने और गर्म मोजे पहनने तथा गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अस्वस्थ महसूस होने या सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करें।
