देहरादून में 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए पटेलनगर और रायवाला क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15.27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को पटेलनगर पुलिस ने मुरसलीन (28), निवासी शेखपुरा कदीम, सहारनपुर को 7.77 ग्राम स्मैक और 20 हजार रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने सहारनपुर से स्मैक लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने की बात बताई।

वहीं, रायवाला पुलिस ने प्रतीत नगर तिराहे से पुरानी रायवाला रोड स्थित रेलवे अंडरपास के पास राकेश बिंद (26), निवासी काले की ढाल, ऋषिकेश को 7.50 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरिद्वार से स्मैक लाया था और उसे बेचने की फिराक में था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक पूर्व में भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!