कांग्रेस ने संगठन विस्तार और लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर की बैठक


विकासनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने अगले दस दिनों में संगठन के सभी पदों पर नियुक्तियां पूरी करने तथा प्रत्येक दस मतदान केंद्रों पर एक मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर काम तेज करने और प्रत्येक मतदाता की मैपिंग करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जैन, जिला अध्यक्ष संजय किशोर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।


यात्रा को सफल बनाने का कांग्रेस ने किया आह्वान

विकासनगर। शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर की बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने आठ अक्टूबर को प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। तिलक भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि यात्रा अंबाड़ी से शुरू होकर हरबर्टपुर में समाप्त होगी। उन्होंने विकासनगर शहर में सड़कों की खुदाई और निर्माण कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि लंबे समय से सड़कें उखड़ी होने के कारण व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!