जर्नलिस्ट यूनियन का देहरादून चुनाव 24 सितंबर को


देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पत्रकारों के साथ कथित मारपीट, धमकी, उत्पीड़न और हिरासत की घटनाओं पर चिंता जताई गई। यूनियन ने इन मामलों में राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो को पत्र भेजने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण मेहता ने स्वतंत्र एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए सुरक्षित वातावरण जरूरी बताया। बैठक में देहरादून जिला कार्यकारिणी चुनाव 24 सितंबर को कराने का निर्णय लिया गया। अक्टूबर में स्मारिका और नवंबर में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने पर भी सहमति बनी। नैनीताल के सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!