जिला योजना की धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय करें सुनिश्चित: डीएम


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों की योजनाओं, जिला योजना और मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला योजना के तहत स्वीकृत विकास कार्यों की धनराशि का शत-प्रतिशत समयबद्ध व्यय सुनिश्चित करने तथा धीमी प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने और लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को यूकेगेम्स पोर्टल पर अपनी परिसंपत्तियों का विवरण निर्धारित प्रारूप में शीघ्र अपलोड करने को कहा, ताकि जनपद की परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सके। बैठक में योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, निर्माण कार्यों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!