30 सितंबर को हरिद्वार में लगेगा रोजगार मेला

हरिद्वार। जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार में 30 सितंबर को प्रातः 10रू30 बजे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में सिस्कोल, एपेक्स कंप्यूटर, एसको लॉजिस्टिक्स, एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज, पुखराज हेल्थकेयर सहित विभिन्न निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु के उत्तराखंड के स्थायी निवासी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने अभ्यर्थियों से शैक्षिक प्रमाण-पत्र, सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचने की अपील की है। रोजगार मेले में यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!