सोनप्रयाग में 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को वाहन संख्या यूके10-5758 (स्विफ्ट डिजायर) की तलाशी में 72 बोतल, 24 हाफ और 144 पव्वे शराब बरामद हुई। मामले में जयवीर सिंह पुत्र सते सिंह, निवासी ग्राम ललूड़ी, रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
