हर्षाेल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

विकासनगर। सेपियंस हरबर्टपुर एवं विकासनगर विद्यालय में शिक्षक दिवस पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा के बाद सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। राघव सपरा ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर विचार रखे, जबकि हेड बॉय आदित्य चौहान ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य संबंधों पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। आराध्या के गीत, छात्राओं के नृत्य तथा दिव्यंका और तबस्सुम की कविता ने सभी का मन मोह लिया। निर्देशिका रश्मि गोयल एवं प्रधानाचार्या गीता नेगी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को निखारने के साथ शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करते हैं।
