हरिद्वार में जल संरक्षण को मिलेगी नई रफ्तार, 449.51 लाख की कार्ययोजनाओं को मंजूरी

हरिद्वार। राज्य सरकार के जल संरक्षण अभियान के तहत सारा की जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विकासखंडों की कुल ’’449.51 लाख रुपये’’ की जल संरक्षण कार्ययोजनाओं को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर, रुड़की और नारसन विकासखंडों में तालाब निर्माण-पुनरोद्धार, रिचार्ज पिट और वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। लघु सिंचाई विभाग की ओर से भूजल संरक्षण के लिए ’’331.15 लाख रुपये की लागत से 63 रिचार्ज शाफ्ट’’ तथा ’’197.40 लाख रुपये से छह तालाबों’’ के निर्माण व पुनरोद्धार की योजना प्रस्तुत की गई। सीडीओ ने ‘एक जनपद, एक नदी’ अभियान के तहत पथरी रौ नदी की कार्ययोजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!