नव नियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर संदीप गुप्ता और अक्षित सिंह उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दोनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया जनसंवाद और संगठन विस्तार का प्रभावी माध्यम है। बैठक में प्रदेश से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ाने और कांग्रेस की नीतियों व जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने संगठन को और प्रभावी बनाने की बात कही। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया टीम को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
