हरीश रावत की धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा एक अक्तूबर को


लक्सर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा एक अक्तूबर को हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर और खानपुर विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा का समापन खानपुर चौराहे पर होगा।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य संजय सैनी एडवोकेट ‘गुड्डू’ ने बताया कि यात्रा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र से शुरू होकर लक्सर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इसके बाद सुल्तानपुर और लक्सर होते हुए खानपुर विधानसभा क्षेत्र की ओर जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से संवाद भी किया जाएगा। संजय सैनी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता से संवाद स्थापित करना तथा उनका आभार व्यक्त करना है। उन्होंने बताया कि स्वागत कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। साथ ही स्थानीय लोगों से भी यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!