गुरु गोरक्ष नाथ मंदिर से निकली पवित्र छड़ी यात्रा


हरिद्वार।गुरु गोरक्ष नाथ मंदिर से महंत वेदनाथ जी महाराज के नेतृत्व में पवित्र छड़ी यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा ने कनखल क्षेत्र में भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने छड़ी यात्रा के दर्शन कर भगवान गुरु गोरक्ष नाथ के जयकारे लगाए। यात्रा में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भ्रमण के बाद छड़ी यात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के मंदिर पहुंचने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!