132वां वार्षिक उत्सव एवं वेद प्रचार सप्ताह संपन्न


विकासनगर। आर्य समाज विकासनगर का 132वां वार्षिक उत्सव एवं वेद प्रचार सप्ताह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। पुरोहित चंदन शास्त्री ने देव यज्ञ संपन्न कराया। वेदों के स्वस्तिवाचन एवं शांति प्रकरण के वैदिक मंत्रों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वैदिक भजन उपदेशिका छवि सनातनी ने भजन एवं संगीत की प्रस्तुति दी। ऋषि उद्यान अजमेर से पहुंचे आचार्य अंकित प्रभाकर ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन और आर्य समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। आर्य उप प्रतिनिधि सभा देहरादून की जिला प्रधान सोनिका वालिया ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ऋषि लंगर एवं प्रसाद वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!