गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में पुलिस का सर्च अभियान जारी
पौड़ी। नोएडा निवासी 52 वर्षीय नीरज गुप्ता की तलाश में पौड़ी पुलिस का सर्च अभियान लगातार जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से गंगा नदी, नदी तटों और आसपास के जंगलों में खोजबीन कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को नीरज गुप्ता को पनम्बी रिसोर्ट से गंगा नदी भोगपुर तल्ला की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद उनके लापता होने की सूचना थाना लक्ष्मणझूला को मिली। सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की। टीमें संभावित आवागमन मार्गों, नदी तटों और दुर्गम वन क्षेत्रों में सघन तलाशी एवं कॉम्बिंग अभियान चला रही हैं। आपसी समन्वय के साथ सभी टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।
