708 ग्राम चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
टिहरी। ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने नैनबाग क्षेत्र में दो युवकों को 708 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 1 लाख 77 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने सिलासु पुल के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा। उनकी पहचान अखिलेश चौहान और राजमोहन, दोनों निवासी ग्राम देवजानी, थाना मोरी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कोतवाली कैम्पटी में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंगेश कुमार, हेड कांस्टेबल अकबर अली और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह व अंकित रावत शामिल रहे।
