गढ़वाल विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में केंद्रीय सतर्कता आयोग के आह्वान पर 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। कुलपति सचिवालय एवं प्रशासनिक प्रांगण में मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. एम.एम. सेमवाल ने शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। किसी भी शिक्षण संस्थान की विश्वसनीयता उसके कार्मिकों के नैतिक आचरण पर निर्भर करती है। कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति प्रो. एन.एस. पंवार, प्रो. ओ.पी. गुसाईं, प्रो. महेंद्र बाबू, प्रो. दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!