गोपेश्वर में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान


गोपेश्वरनगर कांग्रेस कमेटी गोपेश्वर के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सम्मान में प्रगति वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गरोड़िया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा रावत सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों, संरक्षक मंडल और विशेष आमंत्रित सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संदीप झिंकवाण, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. विजय हिंदवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!