घनसाली और छाम पुलिस ने दो वारंटी किए गिरफ्तार


टिहरी। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए घनसाली और छाम थाना क्षेत्रों से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
घनसाली पुलिस ने ग्राम मोलनो निवासी राकेश सिंह पुत्र राम सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं, 14 अक्टूबर को छाम पुलिस ने सुनार गांव निवासी शक्ति सिंह पुत्र चिरंजीव सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अभियान के तहत अपराधों की रोकथाम और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!