धराली में एक साल बाद प्राचीन कल्प केदार मंदिर की खुदाई शुरू

उत्तरकाशी। धराली में बीते वर्ष आई भीषण आपदा के दौरान मलबे में दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर को बाहर निकालने के लिए खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। रविवार को नवरात्र के पहले दिन ग्रामीणों ने अपने आराध्य सोमेश्वर देवता की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्य का शुभारंभ किया।
मंदिर की खुदाई शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह है। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश पंवार, सचिव संजय पंवार, जय भगवान सिंह पंवार, ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल की सदस्याएं और अन्य ग्रामीण इस अवसर पर मौजूद रहे।
