एसडीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

चमोली। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। उन्होंने वेयर हाउस की विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भाजपा के जीएस रावत, कांग्रेस के मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
