एसडीएम ने दिए फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश


टिहरी। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि जनपद में अब तक सीएससी के माध्यम से 18,759 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। किसानों की भूमि का अंश निर्धारण शत-प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। अपर जिलाधिकारी ने ग्रामवार लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा करने तथा अधिक संख्या में किसान शेष रहने वाले गांवों में विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएससी संचालकों, तहसीलदारों और संबंधित कार्मिकों के समन्वय से कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने किसानों से नजदीकी सीएससी या निर्धारित कैंप में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!